{"_id":"fcc046b585dcbcf01b3ace8c87d2b3cf","slug":"knlgdh-valley-will-benefit-from-the-power-grid-frswan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिड की बिजली से कनलगढ़ घाटी को मिलेगा लाभ : फर्स्वाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिड की बिजली से कनलगढ़ घाटी को मिलेगा लाभ : फर्स्वाण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कनलगढ़घाटी के गांवों के ऊर्जा निगम के ग्रिड से जुड़ने से क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के अपार सहयोग से ही इस ऐतिहासिक काम को मंजूरी मिल सकी। विधायक कन्यालीकोट में एक करोड़ रुपये की लागत से बिजली के लाइनों के काम का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी थे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। कन्यालीकोट में विधायक फर्स्वाण ने कहा कि उरेडा की परियोजनाओं से क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने से हर कोई परेशान था।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने शासनकाल में इस महत्वपूर्ण काम को तबज्जो नहीं दी। उनके प्रयासों से सीएम ने क्षेत्र के गांवों को यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ने के एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को प्रस्तावित कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देेश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि विकास की असली चाबी कांग्रेस के पास ही है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली मिलने से बेरोजगार युवक अपना कारोबार खड़ा कर सकेंगे।
जिला पंचायत सदस्य माधवी देवी, नंदन सिंह बघरी समेत ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने गांवों को ग्रिड से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया।
ऊर्जा निगम के ईई भाष्करानंद पांडे ने कहा कि विभाग उरेडा की तीनों परियोजनाओं से उत्पादित बिजली को समिति से चार रुपया प्रति यूनिट खरीदकर उपभोक्ताओं को दो रुपया प्रति यूनिट देगा। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह कनौली ने किया। यहां उरेडा और ग्राम्या के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।