{"_id":"667a3d731f5e5fc197495875a4b1590f","slug":"knlgdh-valley-from-the-village-join-the-grid-of-upcl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनलगढ़ घाटी के गांव जुड़ेंगे यूपीसीएल के ग्रिड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनलगढ़ घाटी के गांव जुड़ेंगे यूपीसीएल के ग्रिड से
ब्यूूराे, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तरायणी मेले के समापन के मौके पर जनवरी में कनलगढ़ घाटी गांवों को उरेडा से हटाकर से यूपीसीएल की ग्रिड से जोड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
अब सीएम ने इन गांवों को यूपीसीएल की लाइन से जोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। घोषणा पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक फर्स्वाण ने बताया कि कनलगढ़ घाटी के विभिन्न गांवों में कन्यालीकोट, नान कन्यालीकोट, लामाबगड़, सुमटी, बैसानी, जगथाना आदि गांवों को उरेडा से जोड़ा गया था।
विज्ञापन
इससे लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। इस कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। ग्रामीणों ने जनवरी में उत्तरायणी मेले के समापन मौके पर जिला मुख्यालय पहुंचे सीएम से क्षेत्र के एक शिष्टमंडल को मिलवाया था।
विज्ञापन
सीएम ने गांवों को शीघ्र यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ने की घोषणा की थी। यूपीसीएल के ग्रिड से जुड़ने पर क्षेत्र के 20 हजार लोगों को लाभ होगा।