फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KEMU services resumed, but passengers remained low

Bageshwar News: केमू की सेवाएं हुईं सुचारू, यात्रियों की रही कमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
KEMU services resumed, but passengers remained low
बागेश्वर। दीपावली का त्योहार मनाकर केमू के चालक-परिचालकों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चालकों के आने से हल्द्वानी रूट की सेवाएं भी सुचारू होने लगी हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या सीमित होने से बस स्टेशन पर अधिक चहल-पहल नहीं दिखी। रोडवेज की सभी सेवाओं का संचालन हुआ। भाईदूज के त्योहार के चलते टैक्सी स्टैंडों पर बीते रोज की अपेक्षा रौनक रही।
विज्ञापन

जिले से हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़ रूट पर केमू की 25 से अधिक बसों का संचालन होता है। दिवाली के चलते पिछले दो दिनों में लंबी दूरी की केवल चार बसें ही चल रहीं थी। बृहस्पतिवार को 15 से अधिक बसों का संचालन हुआ। हल्द्वानी के लिए ताकुला और गरुड़ रूट से 12 बसें चलीं। बसों का संचालन सुचारू होने से यात्रियों को राहत मिली। हालांकि यात्रियों की संख्या कम होने से बसों में भीड़भाड़ नहीं रही। केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार से महानगरों की ओर लौटने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ेगी तो रौनक भी लौट आएगी। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज गुंसाई राम ने बताया कि सभी सेवाएं चल रही हैं। यात्रियों की संख्या फिलहाल कम है। नगर के सभी टैक्सी स्टैंडों पर हल्की चहल-पहल दिखाई दी। संचालकों ने बताया कि त्योहार के बाद सवारियां बढेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed