फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Keep strict vigil on anarchist elements and history-sheeters: SP

अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों पर रखें कड़ी निगरानी : एसपी

Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Keep strict vigil on anarchist elements and history-sheeters: SP
बागेश्वर के पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे। संवाद
बागेश्वर।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के निर्देशन दिए।

कोंडे ने परेड के दौरान पुलिस कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया और निर्धारित वर्दी धारण करने, एकता और अनुशासन बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान खुद को फिट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनियुक्त पुलिस रिक्रूट जवानों से रुबरू होकर उन्हें मेहनत, लगन और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। परेड के बाद एसपी कोंडे ने पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी कर चौकी प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों और जिले के प्रवेश मार्गों में अवैध नकदी, मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तुओं की तलाश के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर सीओ अंकित कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed