फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kedareshwar field will Sdiarf

केदारेश्वर मैदान में बनेगा एसडीआरएफ

Thu, 23 Jul 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में स्टेट डिजास्टर रिसपांस फोर्स (एसडीआरएफ) की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई विभाग इस्टीमेट को अंतिम रूप देने के लिए दिन रात मशक्कत कर रहा है।

विज्ञापन


लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने की संभावना है।

मैदान और इसके आसपास के इलाके का अब तक जिलाधिकारी, लोनिवि सचिव और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कुुमाऊं निरीक्षण कर चुके हैं।

मालूम हो कि समूचा जिला बाढ़, भूस्खलन की दृष्टि से जहां अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आता है वहीं यह भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है।

इन आपदाओं से क्षेत्र में जिले में हर साल छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। शासन ने कपकोट ब्लाक में एसडीआरफ की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

 गत 27 मई को मौजूदा मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने इसकी स्थापना के लिए केदारेश्वर मैदान को फिट पाया और सिंचाई विभाग को शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग इस्टीमेट के तैयार करने में तेजी से जुटा है। योजना के अनुसार 12 नाली भूमि में हैलीकाप्टर के पाइलटों, खोज बचाव दल समेत अन्य कर्मचारी, अधिकारियों और प्रभावितों के रहने के लिए चार बड़े कमरे और एक बड़ा सभागार बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मैदान में आने वाली सड़क और पुल के चौड़ीकरण के साथ ही मैदान के पूर्वी हिस्से को पाटने समेत सरयू की ओर सुरक्षा दीवार बननी है। मैदान को करीब तीन सौ से अधिक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों, जेसीबी मशीनों को खड़ी करने को तैयार करना है।

 तहसीलदार एमएस बिरोड़िया ने बताया कि एसडीआरएफ से दैवी आपदा से प्रभावित लोगों के जानमाल, क्षतिग्रस्त मकानों, भूस्खलन प्रभावित कृषि, भूकटाव और खेतों में मलबा भरने पर मुआवजा देने की सुविधा मिलेगी। खोज बचाव दलों को मौके पर भेजने की व्यवस्था होगी। 


सिंचाई विभाग केेेे सहायक अभियंता सीएस अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ के निर्माण में लगभग आठ करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इस्टीमेट तैयार करके मुख्य अभियंता कुमाऊं को शीघ्र भेज दिया जाएगा। मंगलवार मुख्य अभियंता कुमाऊं डीसी सिंह ने मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed