फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani Inter College spokesman absent

कौसानी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता गैरहाजिर

Thu, 04 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 04 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) आरसी आर्य ने गरुड़ क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले।

विज्ञापन


सीईओ ने प्रधानाचार्य को प्रवक्ता का एक दिन का वेतन काटकर शीघ्र स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण समय पर न मिलने पर पूरे महीने का वेतन काटने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की डायरी भरी नहीं मिली। वहां रजिस्टर्ड 355 में से 300 छात्र- छात्राएं मौजूद मिले। प्राइमरी स्कूल द्यौराड़ा के निरीक्षण के दौरान उन्हें सब ठीक मिला।

बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जूहा दरड़ा के निरीक्षण के दौरान उन्हें डायरियां अधूरी मिलीं। कंप्यूटर ठीक कराने के निर्देश दिए।

 कन्या जूहा कौसानी के निरीक्षण के दौरान उन्हें 35 में से 13 बच्चे ही उपस्थित मिले। आश्रम पद्धति स्कूल में उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल में आने, कंप्यूटर मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानाध्यापकों को बच्चों की अधिक से अधिक मौजूदगी, श्यामपट्ट (ब्लैक बोर्ड) सही से लगाने, बच्चों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाने के लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए। स्कूल खोलने, बंद करने के मामले में कोई समझौता नहीं करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed