फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Karki Will Be New Chairman Of labour Corp

जल संस्थान मजदूर संघ के धरमू सिंह कार्की बने जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Karki Will Be New Chairman Of  labour Corp
बागेश्वर में निर्वाचन के बाद एकत्र जल संस्थान मजदूर संगठन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नियमित अनियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा का गठन किया गया। इसके लिए दीवान सिंह अधिकारी अध्यक्ष, दीपक पंत सचिव, खीम सिंह रावत कोषाध्यक्ष, हेम चंद्र बेलवाल उपाध्यक्ष और ईश्वर शरण उपसचिव चुने गए। इससे पूर्व कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप कुंदु, महामंत्री मुकेश चंद्र सिंह तथा संरक्षक उमेश चंद्र बिनवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

धरमू सिंह कार्की बने जल संस्थान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष
बागेश्वर। जल संस्थान मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। धरम सिंह कार्की को कार्यकारिणी का अध्यक्ष और हरीश कंसेरी को सचिव चुना गया। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जल संस्थान मजदूर संघ की नुमाइशखेत के रामलीला भवन में बैठक हुई। भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शिव चरण सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यकारिणी में चंद्रशेखर लोबियाल को उपाध्यक्ष, कमलाकांत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, खीम सिंह देवली को उपाध्यक्ष, ललित नेगी को संगठन मंत्री, भास्करानंद जोशी को कार्यालय मंत्री और नंदकिशोर जोशी को प्रचार मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि कर्मचारियों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग से कार्य किया जाएगा। वहां पर संगठन के सदस्य खीम सिंह बिष्ट, करम सिंह, शेर सिंह, गणेश नाथ, भगवत राणा, पनी राम, जगदीश चंद्र, जसपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed