{"_id":"68b09f23051af774030a6d5c","slug":"kapkot-won-the-kabaddi-and-bagnath-club-won-the-kho-kho-title-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118134-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट ने कबड्डी और बागनाथ क्लब ने जीता खो-खो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट ने कबड्डी और बागनाथ क्लब ने जीता खो-खो का खिताब
Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती यानि खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग ने दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
पहले दिन अंडर-17 आयु वर्ग के बालकों की कबड्डी और अंडर-18 आयु वर्ग के बालकों की खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। कपकोट की टीम ने कबड्डी और बागनाथ क्लब ने खो-खो प्रतियोगिता का खिताब जीता।
पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कपकोट की टीम ने राइंका बोहाला को हराकर ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के निर्णायक राहुल सिंह, गणेश सिंह धपोला, कविता खेतवाल, सुंदर गढ़िया और लोकेश धामी रहे। वहीं खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बागनाथ क्लब ने नाचती को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
खो-खो प्रतियोगिता के निर्णायक कविता आर्या, निर्मला परिहार, प्रेमा गढ़िया, बबीता आर्या, खुशबू थापा, मुकेश रौतेला और पवन कुमार रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूनम मेहता, प्रदीप सिंह, माधुरी ज्याला, राजेंद्र दफौटी, कमलदीप मटियानी आदि रहे।