फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Junior high school bomaradi was overall champion

जूनियर हाईस्कूल बमराड़ी ओवरऑल चैंपियन रहा

Wed, 12 Dec 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 12 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Junior high school bomaradi was overall champion
बमराड़ी में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
    
विज्ञापन

बागेश्वर। सीआरसी रर्वाइंखाल के राजकीय जूनियर हाईस्कूल बमराड़ी में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई। 

प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बमराड़ी 230 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमेड़ी 190 अंकों के साथ द्वितीय  तथा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बहूली 145 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अंताक्षरी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बहूली, जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल खबडोली,  मानचित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक  वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रवॉईखाल तथा जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमेड़ी ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


 लोक नृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में  राजकीय प्राथमिक विद्यालय रवाईंखाल,  जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बमराड़ी प्रथम स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियन रहे जूनियर हाईस्कूल बमराड़ी को शील्ड प्रदान की गई। अन्य अव्वल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन में संयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक  मान सिंह कोरंगा ने कहा कि छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर दिवान सिंह धामी, गोवर्धन उप्रेती,  नंदा बल्लभ जोशी,  सोहन पंत, पुष्पा मर्तोलिया, जानकी भट्ट, अनीता रावत आदि उपस्थित थे। संचालन प्रकाश ऐठानी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed