{"_id":"03ab33bbebbf1134a4468a2cb260bf14","slug":"join-the-great-khali-s-show-will-see-200-young-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेट खली का शो फ्री में देख सकेंगे बागेश्वर के 200 युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेट खली का शो फ्री में देख सकेंगे बागेश्वर के 200 युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 फरवरी से हल्द्वानी में शुरु हो रहे खली मेघा शो को देखने के लिए जहां एक ओर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी वहीं बागेश्वर के 200 लोग यह शो फ्री में देख सकेंगे। बागेश्वर से हल्द्वानी ट्रेवलिंग और शो में आने वाला पूरा खर्चा बागेश्वर के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण उठाएंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि कुमांऊ में पहली बार हो रही रेसलिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। खासकर छात्र, युवा वर्ग को रेसलिंग में खासी दिलचस्पी है। ग्रेट खली का शो देखने के लिए युवाओं के उत्साह को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने जनपद के दो सौ युवाओं को अपने खर्च पर शो दिखाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके तहत बागेश्वर नगर में बकायदा इसका प्रचार भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं को 24 फरवरी की सुबह बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। हल्द्वानी जाने वाले युवाओं के भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने खेल के शौकीनों से हल्द्वानी पहुंचने का आहवान किया।
विज्ञापन