फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jila Panchayt Meeting

जिपं की सामान्य बैठक में 1.69 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jila Panchayt Meeting
बागेश्वर जिपं की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में 17 मई 2021 को नियोजन एवं विकास समिति की ओर से पारित एक करोड़ 69 लाख 38 हजार 404 रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। जिपं उपाध्यक्ष और 8 जिपं सदस्यों की लंबी हड़ताल के कारण मई के बाद शनिवार को हुई बैठक में शांति दिखी। अन्यथा जिपं के इस कार्यकाल में हर बैठक हंगामेदार हुई है।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी एएमए बसंत मेहता ने पिछली बैठक की कार्यवाही का कार्यवृत्त सामने रखा। सदस्यों ने पारित प्रस्तावों का अनुमोदन किया। सदस्यों ने एक राय से जिपं में संविदा पर कार्यरत अनुसेवक और कनिष्ठ सहायकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पारित किया। शोबन सिंह जीना बहुउद्देशीय भवन के प्रथम तल में एक कक्ष अध्यक्ष और दो कक्ष सदस्यों के लिए आरक्षित रखने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

सदन में कौसानी के डाकबंगले को लीज में देने का प्रस्ताव पारित किया। डाक बंगले में एक कक्ष अध्यक्ष और दो कक्ष सदस्यों के लिए आरक्षित रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्य रूपा कोरंगा को नियोजन समिति और रेखा देवी को निर्माण समिति का सदस्य नामित किया गया। कोविड के कारण आई मंदी को देखते हुए होटल कारोबारी और छोटे व्यापारियों का शुल्क माफ करने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, गोपाल सिंह, जनार्दन लोहुमी, प्रभा देवी, भावना दोसाद, सुनीता आर्या, चंदन सिंह, नरेंद्र लाल, मदन राम, हरीश सिंह ऐठानी, गोपा देवी, वंदना ऐठानी, सुरपेंद्र सिंह, इंद्रा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, रेखा देवी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed