फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB seize on breaking boulder in Gomti

गोमती में बोल्डर तोड़ने पर जेसीबी सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
JCB seize on breaking boulder in Gomti
बागेश्वर में गोमती नदी के किनारे सीज की गई जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में गोमती नदी में जेसीबी लगाकर बोल्डर तोड़ने के मामले में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने जेसीबी सीज कर दी है। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर जमा पत्थरों के आकलन के बाद संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

वर्षाकाल के दौरान खनन पर रोक रहती है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के गोमती पुल के समीप गोमती नदी में जेसीबी लगाकर दिनदहाड़े विशाल बोल्डरों को तोड़ा जा रहा था और पत्थर एकत्र किए जा रहे थे। कई दिनों से चल रहे इस खेल में जेसीबी से कई टन पत्थर निकाले जा चुके थे। अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘डीएम साहब! गोमती नदी में धड़ल्ले से तोड़े जा रहे बोल्डर’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित करके अवैध खनन के धंधे का पर्दाफाश किया था। शनिवार को डीएम ने उक्त खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही थी। कुछ ही देर बाद डीएम विनीत कुमार के निर्देश पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने जेसीबी सीज करा दी। डीएम ने प्रकरण की जांच एसडीएम को सौंपी है। मौके पर जमा पत्थरों के आकलन के बाद संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगना तय माना जा रहा है। नगर के मध्य में खुलेआम चल रहे इस अवैध धंधे से सरकारी मशीनरी कठघरे में है।
विज्ञापन

---
बगैर मिलीभगत के अवैध धंधा संभव नहीं
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के व्यस्ततम माने जाने वाले गोमती पुल के निकट दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से ड्रिल कर विशाल बोल्डरों को तोड़ा जा रहा था। इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी लेकिन अवैध खनन रोकने के लिए जिम्मेदार महकमों के अधिकारियों की नजरें इस गोरखधंधे पर नहीं पड़ी। व्यस्ततम इलाके में चल रही मनमानी बगैर सरकारी महकमों के मिलीभगत के संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संवाददाता को प्रलोभन देने का प्रयास
बागेश्वर। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद किसी लाल सिंह दीवान नामक व्यक्ति ने रविवार दोपहर 12.08 बजे अमर उजाला संवाददाता को फोन किया। पहले तो फोन पर उसने खनन की लिखित अनुमति नहीं होने की बात कही फिर कहा कि पिछले साल मौखिक अनुमति मिली थी। अनुमति कब मिली थी इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाया। आगे बोला कि वह स्क्रबर बना रहा है, आगे रोड जानी है। वहां पत्थर नहीं है, पत्थर कहां से लाता। संवाददाता से कहने लगा कि काम ही छोड़ दूंगा।

गोमती नदी में बोल्डर तोड़ रही जेसीबी सीज कर दी गई है। एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा गया है। स्थल पर जमा पत्थरों का भी आंकलन कराया जाएगा। - विनीत कुमार, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed