फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   jam in bageshwar

एसबीआई तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
jam in bageshwar
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर रोजाना लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आए दिन जिला मुख्यालय की सड़कों पर लग रहे जाम से वाहन चालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

बरात का सीजन होने से इन दिनों नगर की सड़कों में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले प्राइवेट वाहनों का इन दिनों नगर की सड़कों पर दबाव बढ़ गया है। जाम को नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस के पास कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं दिख रही है। शनिवार को एसबीआई तिराहे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। भारतीय स्टेट बैंक में बैंक संबंधी काम निपटाने आए लोगों को भी जाम से परेशानी हुई। नगर का मुख्य चौराहा होने के कारण उक्त स्थल पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। बस स्टेशन नजदीक होने से अधिकतर वाहनों को एसबीआई तिराहे से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में आए दिन लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान हैं। अस्पताल रोड, गोमती पुल, तहसील रोड, सरयू पुल आदि जगहों पर भी जाम की समस्या बनी रहती है। वाहन चालकों की मनमानी के कारण भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed