फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jam For Aresting in Kapkot

Bageshwar News: पीआरडी जवान की मौत के खुलासे के लिए एनएच जाम

Wed, 05 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jam For Aresting in Kapkot
पीआरडी जवान की मौत के खुलासे के लिए एनएच जाम। 
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट निवासी पीआरडी जवान खुशाल राम की मौत का खुलासा न होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को कपकोट पुल के पास एनएच जाम किया। मामले को गंभीरता से न लेने से नाराज परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। आगामी 25 दिन में आरोपी को गिरफ्तार न करने पर कलक्ट्रेट में आंदोलन की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन

पीआरडी जवान खुशाल का शव 16 फरवरी को तुपेड़ गांव के भगवती मंदिर के पास मिला था। जवान की हत्या की आशंका जता मृतक खुशाल के परिजनों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करा एसपी को भी ज्ञापन भेजा था। परिजनों ने पिछले महीने एसपी कार्यालय में दोबारा ज्ञापन देकर मामले का जल्द खुलासा न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीआरडी जवान के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कपकोट पुल के पास एनएच पर धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम की। सुबह 10 बजे लोग नारेबाजी कर धरना स्थल पर आए और दोपहर 12 बजे तक वहीं डटे रहे। प्रदर्शन के कारण नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर आए और जाम खुलवाने का प्रयास किया। उन्होंने जवान के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात संभालने के लिए एसडीएम मोनिका और सीओ शिवराज सिंह राणा भी मौके पर आए। अधिकारियों के काफी मान मनौवल के बाद विरोध कर रहे परिजनों और क्षेत्रवासियों ने धरना स्थगित किया। मृतक खुशाल के भाई प्रकाश तिरुवा, राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अगर मामले का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो वह अनशन करेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा, नीतू तिरुवा, पूजा देवी, दीपक गढि़या, राजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed