फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jal Sansthan employees warned of agitation

Bageshwar News: जल संस्थान के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan employees warned of agitation
बागेश्वर। खरही पट्टी क्षेत्र में तैनात जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित कर्मचारियों ने ईई को ज्ञापन देकर 23 जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ईई को दिए ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि खरहीपट्टी में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक हालत खराब हो गई है। बच्चों की फीस भरने में भी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके खातों में पिछले एक साल से ईपीएफ की राशि भी जमा नहीं की गई है। कई बार इस समस्या को उठाया जा चुका है। इसके बावजूद संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान करने और समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ते को वेतन में शामिल कर भुगतान करने की भी मांग की है। कर्मचारियों ने हर हाल में 22 जुलाई तक समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर सह संयोजक शेखर चंद्र, नवीन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed