फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ITBP inspector passes away in bageshwar

Uttarakhand News: आईटीबीपी इंस्पेक्टर का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई

Fri, 19 Dec 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 04:58 PM IST
सार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की थर्ड बटालियन बरेली में तैनात इंस्पेक्टर गोकुल सिंह (56) का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव चौंरा सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
ITBP inspector passes away in bageshwar
गोकुल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की थर्ड बटालियन बरेली में तैनात इंस्पेक्टर गोकुल सिंह (56) का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव चौंरा सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

बरेली के भखारा कैंप में तैनात इंस्पेक्टर गोकुल सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल सिंह धपोला के पौत्र और प्रताप सिंह के पुत्र थे। विभाग में उन्हें एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। शुक्रवार को आईटीबीपी की टीम उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव चौंरा पहुंची। यहां से शव यात्रा सरयू-गोमती संगम घाट पर लाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव शर्मा के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी दी। गोकुल सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed