फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   it's must to take handicapps to main steam

दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान आवश्यक्ता

Thu, 16 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 16 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
 it's must to take handicapps to main steam
जीआरसी गरुड़ में दिव्यांग अभिभावक परामर्श विशिर में विधायक दास - फोटो : अमर उजाला
विधायक चंदन राम दास ने कहा कि दिव्यांगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। विधायक दास बीआरसी नौघर में विशेष आवश्यक्ता वाले बच्चों के अभिभावकों के परामर्श शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की स्मरण शक्ति काफी अच्छी होती है। विधायक ने विधान सभा क्षेत्र के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों से दिव्यांगों का उचित उपचार करने के साथ-साथ उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं से दिव्यांगों के साथ अपने पाल्य जैसा व्यवहार करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन करते बीआरसी समन्वयक उमेश ने शिक्षकों से बच्चों पर पैनी नजर रखने को कहा। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अफसरों और जन प्रतिनिधियों के सामने अपने पाल्यों की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जिला पंचायत अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्या गोदावरी आर्या, शिक्षाविद हरी दत्त जोशी, नीता अल्मिया, ममता पांडे, डीएल वर्मा, डॉ. आनंद बसवाल, राजेश खुल्वे, सुरेश जोशी, बीआरपी गिरीश नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed