{"_id":"644e9c1cb7fbc3a2430bc2e4","slug":"it-rained-heavily-in-bageshwar-on-sunday-bageshwar-news-c-8-1-127170-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रविवार को बागेश्वर में झमाझम बारिश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रविवार को बागेश्वर में झमाझम बारिश हुई
Sun, 30 Apr 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में रविवार को लगातार तीन घंटे तक लगातार बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई है। रविवार को हिमालयी चोटियों में हल्का हिमपात होने की भी सूचना है। रविवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था।
रविवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। शाम 3:58 बजे से करीब आधे घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। उसके बाद बारिश की गति कुछ धीमी पड़ी लेकिन शाम सात साढ सात बजे तक बारिश का सिलसिला जारी था। जिलेभर से बारिश होने की सूचना है।
बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर सुनसानी छा गई। मार्च के महीने से जिले में लगातार बारिश हो रही है। मौसम में आई तब्दीली के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से अवगत कराया है कि एक मई को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बार गर्मी का एहसास कब होगा, यह बात हर किसी की जुबां पर है।