फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   inter college building deteriorated

राइंका तिलसारी का भवन दुर्घटना को दे रहा दावत

Thu, 16 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 16 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
inter college building deteriorated
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते तिलसारी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज तिलसारी का खस्ताहाल भवन दुर्घटना को दे रहा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रंजना से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने भवन की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को दिए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि 1966-67 में निर्मित राइंका तिलसारी के भवन  अब काफी जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में 250 बच्चे पंजीकृत हैं। भवनों के जीर्णोद्धार के लिए अब तक विभिन्न माध्यमों से मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भवनों का शीघ्र नवनिर्माण नहीं होने पर उनके कभी भी भरभराकर गिरने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने भवनों का शीघ्र पुनर्निर्माण नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में महेश पांडे, नवीन पिरसाली, महेश भट्ट, जगदीश पांडे, मदन भट्ट, हरीश पांडे, रमेश कैड़ा, दीपक देवराड़ी और पूरन गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed