{"_id":"5a2eb76a4f1c1bd0408bc1bc","slug":"insomnia-found-in-khadiya-mines-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में खड़िया खदानों में अनियमितता मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में खड़िया खदानों में अनियमितता मिली
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खड़िया खदानों का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम और खान अधिकारी ने सोमवार को खड़िया खदानों में छापामारी की। दो खड़िया खानों में तमाम अनियमितताएं पाई गईं। खदानों में न तो शौचालय बनाए गए थे और न ही कैमरे लगे मिले। मजदूर बिना हेलमेट और मास्क के काम करते पाए गए। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
डीएम रंजना के निर्देश पर एसडीएम एसएस राणा और खान अधिकारी एवं भू वैज्ञानिक रवि नेगी ने सोमवार को बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग पर तीन खदानों में छापे मारे। किमोली खदान में पट्टाधारक को जब बुलाया तो मौके पर आने के बावजूद कुछ ही देर में पट्टाधारक बिना जानकारी दिए ही वहां से नदारद हो गए। इस पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को हेलमेट व मास्क तक नहीं दिए गए है। मौके पर फर्स्ट एड की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद खदानों के आसपास कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद अधिकारी पूजा खदान के निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां भी मजदूरों के पास हेलमेट और मास्क नहीं मिले। खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए शौचालय भी नहीं बनाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि ढुंगापाली खदान में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
उन्होंने पट्टाधारक को एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार खनन करने के निर्देश दिए। एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि कई बार सख्त निर्देश देने के बावजूद पट्टाधारक अनियमितताएं कर रहे हैं। शौचालय का निर्माण न करना और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाना आदेशों की घोर अनदेखी है। जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी है।