फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Information laws and development plans to girls

बालिकाओें को दी कानून और विकास योजनाओं की जानकारियां

Thu, 08 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Information laws and development plans to girls
जानकारी देते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यहां आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों को कानून और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योत्सना ने विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इसमें उन्होंने बालिकाओं को विभिन्न महिला हितों के लिए बने कानून की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन



आदर्श राइंका कपकोट के सभागार में सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योत्सना ने शिक्षा को बालिकाओं के लिए आवश्यक बताया। शिक्षा के अलावा सहायक गतिविधियों को भी विस्तार से समझाया। राइंका बागेश्वर के वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने विकसित राष्ट्र के निर्माण में बालिकाओं के योगदान के बारे में बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने अपने विभाग द्वारा बालिकाओं की समृद्धि और छात्रवृत्ति के बारे में बताया। खंड विकास अधिकारी बीसी पंत ने विभिन्न किस्म की विकास योजनाओं और स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


तहसीलदार पीएस बिष्ट ने तहसील स्तर से बनने वाले विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के बारे में विस्तार समझाया। रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति हेम चंद्र जोशी ने सभी का स्वागत किया और शिविर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शिविर के सह संयोजक ओर प्रधानाचार्य एनके आर्य ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया। वहां ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बार ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी, त्रिलोक शाही और राजेंद्र कोरंगा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed