{"_id":"65f9d13c222c12c8890c98a2","slug":"information-about-tb-given-through-street-drama-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105147-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी टीबी के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी टीबी के बारे में जानकारी
Tue, 19 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के चौक बाजार में नुक्कड़ नाटक करते रेडक्रॉस स्वयंसेवी और कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रेडक्रॉस सोसायटी ने नगर में जागरूकता अभियान चलाया। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को टीबी के बारे में जानकारी दी। टीबी के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच और इलाज कराने की अपील की।
रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में कलाकारों ने चौक बाजार, पिंडारी रोड समेत अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक किए। उन्होंने कहा लगातार 21 दिन तक खांसी हो तो तत्काल जांच करानी चाहिए। टीबी होने पर घबराने की बजाय इलाज कराना चाहिए। टीबी अब लाइलाज नहीं है, बीमारी को छिपाने की बजाय इलाज कराना जरूरी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉॅ. हरीश पोखरिया ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. हरीश दफौटी, जगदीश उपाध्याय, आरपी कांडपाल, हिमांशु जोशी, वेद प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार, रूही, मेघा, भावना आदि मौजूद रहे। संवाद