फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   independence day in Bageshwar

बागेश्वर में सादगी से मनाया स्वाधीनता दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
independence day in Bageshwar
बागेश्वर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। संवाद न्यू? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार स्वाधीनता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। स्कूलों की प्रभातफेरी नहीं निकली, क्रॉसकंट्री दौड़ भी नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस की सुबह साढ़े पांच बजे हर साल की तरह स्वाधीनता सेनानियों के परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों ने गांधी स्मारक तक प्रभातफेरी निकाली। गांधी जी श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय में डीएम विनीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली है। उनके पद चिन्हों पर चलकर नए भारत के निर्माण की शपथ लेनी चाहिए। गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, संम्प्रदायवाद मुक्त और जातिवाद से मुक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करना होगा। डीएम ने कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सिमरन कौर, कांस्टेबल इमरान खान, चंदन कोहली, नवीन जोशी, पर्यावरण मित्र संजय कुमार, तेजपाल, विकास, विजेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता खेतवाल समेत 24 विभागों के कर्मचारी, अधिकारियों को सम्मानित किया। विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस बिष्ट ने शहीदों के संघर्षों की जानकारियां दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जयंत सिंह परिहार के पुत्र प्रेम सिंह परिहार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नीलेश्वर वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धों को फल, वस्त्र वितरित किए। विकास भवन में सीडीओ डीडी पंत, तहसील में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने ध्वज फहराया। अग्निशमन कार्यालय में फायर स्टेशन प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में ध्वज फहराया गया। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कपकोट के विवेकानंद विद्या मंदिर में ध्वजारोहण किया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले सुमित मेहता, छठा स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा रावत को सम्मानित किया। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट में ध्वजारोहण किया। मां उमा हाईस्कूल कपकोट में प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा ने झंडारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराला पालड़ी में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, सेनानी के उत्तराधिकारी कुंवर सिंह करायत ने ध्वज फहराया। कांडा में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नगरकोटी के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के मां तुझे सलाम अभियान से जुड़े लोग
बागेश्वर। स्वाधीनता दिवस पर लोगों ने अमर उजाला के मां तुझे सलाम अभियान से जुड़कर घरों में स्वाधीनता दिवस मनाया। राष्ट्रगान किया। बागेश्वर में डॉ. राजीव जोशी ने अपने पुत्र के साथ अभियान से जुड़कर घर में स्वतंत्रता दिवस मनाया। बागेश्वर के नदीगांव में शिक्षक प्रेमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने राष्ट्रगान गाया। बागेश्वर में मनोज कुमार के नेतृत्व में बच्चे अमर उजाला के अभियान से जुड़े। कपकोट में भी लोगों ने अमर उजाला के साथ जुड़कर सादगी के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया। जिले के तमाम हिस्सों में लोग अमर उजाला के अभियान सेे जुड़े।

सेनानी और आश्रितों को सम्मानित किया
बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, रंजीत दास, गोविंद कठायत, जितेंद्र मेहता, दिग्विजय जनौटी, गोकुल परिहार, प्रकाश वाछमी आदि ने छानी में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोविंद सिंह नेगी की धर्मपत्नी पार्वती नेगी, वज्यूला में सेनानी राम सिंह चौहान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गरुड़ के युवा सुनील दोसाद, नवीन बोरा, दीपक राणा ने रानीखेत में कारगिल शहीद रामसिंह बोरा जी की धर्मपत्नी जानकी बोरा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed