{"_id":"219efcdf5eca3c972c24c6153e9420ad","slug":"income-certificate-date-warp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय प्रमाण पत्र बनाने की तिथि बढ़ाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय प्रमाण पत्र बनाने की तिथि बढ़ाओ
ब्यूूराे, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए स्कूल और कॉलेजों में मांगे जा रहे आय प्रमाण पत्र ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बाबत भाजपा और प्रधान संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि आय प्रमाण पत्र बनाने की तिथि नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में भाजपा और ग्राम प्रधान संगठन ने कहा है कि शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण स्कूल कालेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की है। जबकि एसडीएम कार्यालय में एक दिन में अधिकतम 80 आय प्रमाण पत्र बन रहे हैं।
विज्ञापन
इससे तय समय में सभी के प्रमाण पत्र नहीं मिल सकते। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगई, महामंत्री मंगल राणा ने बताया कि स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए इस बार आय प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है। जिससे अभिभावकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में सुंदर बरोलिया, भरत राम, पुष्कर खाती, कैलाश मेहरा आदि थे। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आर्या ने राज्यपाल को भेजे फैक्स में कहा है कि कांग्रेस सरकार अब गरीब तबके के अभिभावकों को जानबूझ कर परेशान कर रही है।