फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the speech competition, Sangeeta and Nimmi won the poster

भाषण प्रतियोगिता में संगीता और पोस्टर में निम्मी ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
In the speech competition, Sangeeta and Nimmi won the poster
बागेश्वर के कृषि विज्ञान केंद्र प्रतिभागी को पुरस्कार देते आयोजक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह के समापन पर जागरूकता गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी में काश्तकारों को गाजर घास से होने वाले नुकसान बताए गए। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। भाषण में संगीता जोशी और पोस्टर प्रतियोगिता में निम्मी रौतेला ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के निर्देश पर हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. कमल कुमार पांडेय ने बताया कि गाजर घास पर्यावरण के लिए हानिकारक होने के साथ कृषि उपज को भी प्रभावित करती है। 1950 के दशक में अमेरिका से गेहूं के साथ आई यह घास पहाड़ी प्रदेशों में भी जैव विविधता को नुकसान करने के साथ फसल, पशु और मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। गाजर घास से मनुष्य में एलर्जी, चर्म रोग, अस्थमा जैसी बीमारी होती है तो पशुओं में यह आंत का अल्सर और दूध कम करने जैसा प्रभाव डाल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक मेंदनी प्रताप सिंह ने गाजर घास की पहचान, जीवन चक्र, रासायनिक और भौतिक प्रबंधन की जानकारी दी। केंद्र के कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन, बाजार और आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर गाजर घास का उन्मूलन भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कराई गई भाषण प्रतियोगिता में मनीषा तिवारी ने दूसरा और रेशमी रौतेला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू टम्टा और दीपिका बिष्ट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को केंद्र प्रभारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर तकनीकी अधिकारी निधि सिंह, जानकी मेहता, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed