फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the fourth phase of PMGSY, 36 settlements of Bageshwar block will be connected by road.

Bageshwar News: पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में बागेश्वर ब्लॉक की 36 बसावटें जुड़ेंगी सड़क से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
In the fourth phase of PMGSY, 36 settlements of Bageshwar block will be connected by road.
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत बागेश्वर ब्लॉक में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र की 36 ऐसी बसावटों को सड़क मार्ग से जोड़ने की मंजूरी मिल गई है, जो अब तक मुख्य सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाई थीं । इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों के गांवों को सड़क सुविधा से लैस कर ग्रामीणों की राह आसान बनाना है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई से जारी स्वीकृत सूची के अनुसार स्वीकृत सड़कों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच सुगम हो सकेगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन सभी बसावटों की स्थिति अब तक अनकनेक्टेड श्रेणी में थी । जियो टैगिंग और अन्य आवश्यक सर्वे के बाद इन सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



ये बसावटें जुड़ेंगी सड़क से
बागेश्वर ब्लॉक के ऐराड़ी, बांसतोली, भदौरा, भाकड़पंत, भेटा, बेहरगांव, चामी, छौना, धारी, घटगाड़, गोगिनापानी, गवाड़, बचीगांव, जोशी पालड़ी, कनगाड़, खबडोली, खोलियागांव, किमोली, कुलारंगचौड़ा, क्वैराली, मछियाकोट, मालूझाल, मनकोट, मटियोली, मौडियार, नैणी, नंदीगांव, प्यारा, साकिरी, सिमखेत चाक, शीशाखानी, स्यूनी, थकलाड, ठांगा रौतेला, तुसरैड़ा और विलेख को सड़क मार्ग की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट
पीएमजीएसवाई फेज-4 में बागेश्वर ब्लॉक की 36 सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इन सड़कों की सर्वे करने बाद डीपीआर गठन कर केंद्र सरकार को प्रेषित की जाएगी। बजट आवंटन के बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

.......उमेश कुमार, ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed