{"_id":"5963ba164f1c1bc20a8b462c","slug":"in-case-of-drowning-of-student-principal-and-warden-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के डूबने के मामले में प्राचार्य और वार्डन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के डूबने के मामले में प्राचार्य और वार्डन पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल के नदी में डूबने के मामले में गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने घटना की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जांच में सीधे तौर पर छात्र की मौत के लिए स्कूल प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं मृतक के दादा खीम सिंह खेतवाल की तहरीर पर बागेश्वर कोतवाली में स्कूल के प्राचार्य और वार्डन के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय गागरीगोल के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल की रविवार को गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। पंकज के दादा खीम सिंह खेतवाल, मां पुष्पा खेतवाल ने पंकज की मौत के लिए स्कूल प्रशासन को पूर्ण से जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और भाजपा की गरुड़ मंडल इकाई ने भी पंकज की मौत के लिए विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इधर, बागेश्वर के कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बताया कि मृतक पंकज के दादा खीम सिंह की तहरीर पर प्राचार्य कीर्ति पवार और वार्डन के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी मुकेश कुमार ने थानाध्यक्ष को छात्र की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इधर, अभिभावकों ने डीएम से स्कूल की अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर करने का अनुरोध किया है।