{"_id":"6127ea4b8ebc3e7a0705dd7c","slug":"in-bageshwar-98-percent-lactating-women-got-the-first-dose-of-the-vaccine-bageshwar-news-hld4358457129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 98 फीसदी धात्री महिलाओं को लगी टीके की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 98 फीसदी धात्री महिलाओं को लगी टीके की पहली डोज
विज्ञापन
बागेश्वर में महिला को टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। धात्री, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों का भी तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 98 फीसदी धात्री (स्तनपान कराने वाली महिला), 91 फीसदी गर्भवती और 95 फीसदी दिव्यांगजनों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जो लोग टीकाकरण बूथ तक जाने में असमर्थ हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम घर जाकर टीके लगा रही है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाना आवश्यक है। बुजुर्गों, अधेड़ों, युवाओं के साथ-साथ गर्भवती, धात्री महिलाओं और दिव्यांगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक की वैक्सीनेेशन प्रक्रिया सफल रही है। टीका लगने के बाद साइड इफैक्ट के मामले सामने नहीं आए हैं। कोविड वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि जिले में सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों तक आने में असमर्थ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम घर-घर जाकर टीके लगा रही है।
उन्होंने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक 98 फीसदी धात्री, 91 फीसदी गर्भवती और 95 फीसदी दिव्यांगजनों को टीके की पहली डोज लगा दी गई है। वहीं 60 वर्ष से अधिक में और 45-60 के बीच सौ प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी हैं। 90 प्रतिशत युवाओं को भी टीके की पहली डोज लग गई है।