फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Improved quality of roads in the township

सड़क सुधारने के लिए बास्ती में ग्रामीणों का अनशन

Sun, 12 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो धरमघर (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो धरमघर (बागेश्वर)। Updated Sun, 12 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Improved quality of roads in the township
बास्ती में सुधरे सड़क की गुणवत्ता - फोटो : अमर उजाला

धरमघर (बागेश्वर)। सनगाड़-बास्ती सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क संघर्ष समिति बास्ती के बैनर तले शनिवार को चौथे दिन भी क्रमिक अनशन किया। आंदोलनस्थल बास्ती में चौथे दिन बचे सिंह, दीवान सिंह, दरबान सिंह, विशन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन


वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद अब सड़क बनी भी तो घटिया। आरोप लगाया कि लोनिवि ने सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की है। सड़क खस्ताहाल है। जिसमें चालक जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। शासन, प्रशासन से कई बार सड़क की गुणवत्ता सुधारने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं हो सका है। जिम्मेदार अफसरों समेत जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी रोष देखा गया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी। ग्राम प्रधान दीपा देवी की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह मेहरा ने संचालन किया। अनशन स्थल पर पूरन सिंह, गोपाल सिंह, धन सिंह, राम सिंह, पुष्पा देवी, खीमा देवी, मालती देवी, रेवती देवी, दान सिंह आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed