फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Important role of teachers in building nation: Tamta

शिक्षकों की देश के निर्माण में अहम भूमिका : टम्टा

Fri, 08 Dec 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 08 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Important role of teachers in building nation: Tamta
अधिवशेन में मंचासीन केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि शिक्षकों का समाज और देश विकास में अहम भूमिका है और रहेगी। उन्होंने शिक्षकों से मनोयोग और निस्वार्थ भाव से शिक्षण कार्य करने को कहा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को शिक्षक भवन में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


समारोह के दूसरे सत्र के अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने में खासतौर पर विकास खंड गरुड़ के प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों के शिक्षक अच्छा काम कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक भवन के विस्तारीकरण के लिए जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने तीन लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दो लाख कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा की ओर से दो लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, भुवन पाठक, बीईओ जीसी कुनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बबली ऐठानी, संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलखवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष भुवन ममगई ने शिक्षकों की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने को कहा। संचालन नवीन मिश्रा ने किया। वहां इंद्रजीत सिंह धपोला, प्रेम दोसाद, दलीप भाकुनी, सुंदर नेगी आदि थे।


 नवीन मिश्रा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने
 गरुड़ (बागेश्वर)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के लिए नवीन मिश्रा को अध्यक्ष सुंदर नेगी को मंत्री, मोहन सती को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वावित पदाधिकारियों ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed