फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illiterate people above 15 years of age will be made literate through Ullas Abhiyan

Bageshwar News: उल्लास अभियान से साक्षर होंगे 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षर

Tue, 17 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Illiterate people above 15 years of age will be made literate through Ullas Abhiyan
बागेश्वर। जिले में 15 साल से अधिक आयुवर्ग के निरक्षरों को साक्षर करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 10 निरक्षरों के सापेक्ष एक स्वयंसेवक को उन्हें पांच बिंदुओं पर साक्षर करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग प्रदेश के सभी जिलों में अभियान को संचालित करने की तैयारी कर रहा है। निरक्षरों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यवसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा देने के लिए प्रति 10 निरक्षरों के लिए लिए ग्राम स्तर पर ही स्वयंसेवक का चयन किया जाएगा। स्वयंसेवक गांव में पात्र निरक्षरों को चिह्नित कर उन्हें साक्षरता का ज्ञान देगें। स्वयंसेवकों के चयन के लिए समग्र शिक्षा की ओर से जल्द सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। स्वयंसेवकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीआरयू से प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जाएगा। अभियान पूर्ण करने के बाद समग्र शिक्षा की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उल्लास कार्यक्रम से शिक्षा ले चुके निरक्षरों की आगामी सितंबर और मार्च में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


......कोट
कार्यक्रम के इस साल जिले में लागू होने की संभावना है। शासन से गाइडलाइन जारी होने के बाद जिले के सभी गांवों में सर्वे कराया जाएगा। पात्र निरक्षरों की सूची शासन को भेजी जाएगी। - गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed