Hindi News
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
If you create a ruckus after drinking alcohol or sell liquor illegally, you will have to pay a fine of five thousand
{"_id":"6127e29e8ebc3e7a0601b1a9","slug":"if-you-create-a-ruckus-after-drinking-alcohol-or-sell-liquor-illegally-you-will-have-to-pay-a-fine-of-five-thousand-bageshwar-news-hld4358407171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हंगामा काटा या अवैध रूप से शराब बेची तो पांच हजार का देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर हंगामा काटा या अवैध रूप से शराब बेची तो पांच हजार का देना होगा जुर्माना
बागेश्वर के कर्मी गांव में शराब के खिलाफ हल्ला बोलतीं महिलाएं। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। कर्मी गांव की महिलाओं ने अवैध शराब और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने गांव के पंचायतघर में बैठक की। इस दौरान शराब पीकर गालीगलौज करने और हंगामा काटने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। अवैध रूप से गांव में शराब बेचने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई करने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कर्मी में महिला मंगल दल की अध्यक्ष नीलम देवी और ग्राम प्रधान कौशल्या देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। महिलाओं ने शराब पीने वालों से हो रही परेेशानी को प्रमुखता से रखा। महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलम ने कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति अगर शराब पीकर हंगामा, गालीगलौज और घरेलू हिंसा करते हुए पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी महिलाओं का रवैया सख्त हो गया है। महिलाओं ने कहा कि बाजारों से गांव में शराब लाकर बेची जा रही है जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने अवैध रूप से दुकान या घर से शराब बेचने वालों पर नजर रखने और उसके खिलाफ जुर्माना लगाने पर सहमति दी। महिलाओं ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों को पुलिस के हवाले करने का भी ऐलान किया है। बैठक में गीता देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, जानकी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण कर्म्याल, बलवंत सिंह, गोकुल देव, देवेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।