फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   If there is a problem in online education, then PM E Vidya channel is a better option.

ऑनलाइन शिक्षा में परेशानी है तो पीएम ई विद्या चैनल है बेहतर विकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
If there is a problem in online education, then PM E Vidya channel is a better option.
बागेश्वर(शंकर पांडेय)। कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के बाद ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा तो मिला लेकिन प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर नेटवर्क की समस्या होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री ई विद्या टीवी चैनल पढ़ने का बेहतर विकल्प बन रहे हैं। सप्ताह के सातों दिन, चौबीस घंटे चलने वाले इन 12 टीवी चैनलों में देश के प्रतिष्ठित शिक्षक विषय वस्तु तैयार करते हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनके माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रधानमंत्री ई विद्या टीवी चैनलों का संचालन एनसीईआरटी के माध्यम से किया जाता है। इसके तहत कक्षा एक से 12 तक की प्रत्येक कक्षा के लिए एक चैनल बनाया गया है। हर चैनल में प्रतिदिन चार घंटे की नवीन जानकारी प्रसारित की जाती है। पूरे दिन में इसका प्रसारण पांच बार किया जाता है। इससे एक बार में पढ़ाई नहीं होने पर बच्चे दोबारा प्रसारण पर पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इन शिक्षा चैनलों का महत्व संचार सुविधा से वंचित गांवों में अधिक है, जहां मोबाइल काम नहीं करने से बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते, इन चैनलों के माध्यम से आसानी से अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री डिश, डिश टीवी, जियो टीवी और केबल पर हो रहा प्रसारण
बागेश्वर। पीएम ई विद्या चैनल निशुल्क हैं। डीडी फ्री डिश के अलावा डिश टीवी, जियो टीवी के साथ ही जिले के केबल नेटवर्क पर भी सभी चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। टाटा स्काई, एयरटेल और वोडाफोन टीवी पर फिलहाल कुछ चैनल प्रसारित हो रहे हैं। जल्द ही इन नेटवर्कों पर भी सभी चैनलों का प्रसारण होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट बागेश्वर कर रहा प्रदेश में संचालन
बागेश्वर। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ई विद्या टीवी चैनलों के बेहतर संचालन का जिम्मा बागेश्वर का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पास है। डायट प्रवक्ता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। डायट प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला प्रतिदिन प्रसारित होने वाले कार्यक्रम की समय-सारिणी और विवरण एक दिन पूर्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पूरे प्रदेश के शिक्षकों तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेशभर के शिक्षकों को दूरस्थ गांव में रहने वाले बच्चों को भी शिक्षा चैनलों की जानकारी देने केे लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ई विद्या चैनलों में प्राथमिक से माध्यमिक तक बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। डायट बागेश्वर के माध्यम से पूरे प्रदेश में इनको बढ़ावा देेने के लिए कार्य किया जा रहा है। संचार सुविधा विहीन क्षेत्रों में इन चैनलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि पूरे प्रदेश के बच्चे इन टीवी चैनलों का लाभ उठा सकें। - कैलाश प्रकाश चंदोला, प्रवक्ता डायट और राज्य समन्वयक प्रधानमंत्री ई विद्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed