फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   house in danger in bithi

घर की दहलीज तक पहुंचा खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
house in danger in bithi
बागेश्वर के झटक्वाली में सड़क से मलबा हटाता जेसीबी ऑपरेटर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बारिश से नुकसान होने का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश से भूस्खलन होने के कारण बीथी में एक मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं जिले में तीन मकानों को क्षति पहुंची है। बुधवार शाम मलबा आने से बागेश्वर-कपकोट सड़क दो घंटे बंद रहा। नौ ग्रामीण सड़कों पर भी यातायात अवरुद्ध होने से 40 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रिगुड़िया वनलेख निवासी माधो सिंह पुत्र हरक सिंह, किलपारा निवासी पुष्कर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह और मन्यूड़ा निवासी खिमुली देवी पत्नी अमर सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार को पोथिंग ग्राम पंचायत के बीथी में नींव तक भूस्खलन होने से डुंगर सिंह गढ़िया का मकान खतरे की जद में आ गया। प्रभावित ने कपकोट की तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन देकर मकान की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान झटक्वाली में मलबा आने से बागेश्वर-कपकोट सड़क मलबे से पट गई। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर सड़क से मलबा हटाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क बंद रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गरुड़-द्यौनाई, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, असों-बसकुनमा, भयूं-गुलेर, ढालन-खुनौली, कंधार-लोहागड़ी, बिजौरीझाल-ओखलसौं, रिखाड़ी-वाछम, हरसिला-पुड़कुनी सड़क बंद रहीं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है। बुधवार शाम करीब चार बजे जिले में एक बार फिर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
कपकोट: 27 मिमी
गरुड़ : 22 मिमी
बागेश्वर : 7.5मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed