फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House collapsed in Kausani's Bhatadia, goods buried

Bageshwar News: कौसानी के भतड़िया में मकान धवस्त, सामान दबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in Kausani's Bhatadia, goods buried
बागेश्वर/कौसानी। जिले में मानसूनी बारिश से नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा है। कौसानी के भतड़िया में बारिश के दौरान एक मकान ध्वस्त होने से भीतर रखा सामान दब गया। हादसे के समय मकान में कोई न होने से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम से मिली जानकारी के अनुसार हंसी देवी पत्नी स्व. जगदीश सिंह का मकान बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। छत और दीवार का एक हिस्सा टूटने से भीतर रखा सारा सामान दब गया। मकान स्वामी कई दिनों से घर पर नही थे। पड़ोसियों ने मकान ध्वस्त होने की सूचना दी। एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने मौके पर जाकर भीतर दबे सामान को मलबे से बाहर निकाला और परिवार वालों से संपर्क कर सामान को दूसरे मकान में शिफ्ट कराया। संवाद
विज्ञापन


इनसेट
बारिश से 13 सड़कों पर थमा यातायात
बागेश्वर। रविवार की रात को कपकोट विकासखंड में 21, बागेश्वर में सात और गरुड़ में पांच मिमी बारिश हुई। सोमवार को 13 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हरिनगरी-पय्या-दाबू हड़ाप, बीनातोली-कुंझाली, सिमखेत-मैगड़ीस्टेट, खड़लेख-भनार, सूपी-हरकोट, कंधार-रौल्यांना-मजकोट, ह्वीलकुलवान, सनेती-दियाली, धरमघर-माजखेत, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, कर्मी-तोली, भयूं-गुलेर सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। काफलीकमेड़ा सड़क को खोलने के लिए जल्द काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विधायक ने किया आपदा प्रभावित गांव मैठरा का निरीक्षण
बागेश्वर। मानसूनी बारिश के दौरान बिलाड़ी ग्राम पंचयत का मैठरा तोक भी आपदाग्रस्त हुआ है। गांव में सात परिवार निवास करते हैं। विगत दिनों भारी बारिश के कारण अधिकांश मकान प्रभावित हो गए थे। दो क्षतिग्रस्त घरों को खाली करा दिया गया है। विधायक सुरेश गढि़या ने गांव जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान, खेत, रास्ते, बिजली और पेयजल लाइन का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी परेशानी जानी। प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, आनंद धपोला, ग्राम प्रधान जीवन कार्की आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed