फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House burnt to ashes in Dhurkot, Kapkot

कपकोट के धुरकोट में आग से मकान जलकर राख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
House burnt to ashes in Dhurkot, Kapkot
कपकोट के धुरकोट (रिखाड़ी) गांव में आग से जला मकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के धुरकोट (रिखाड़ी) गांव में आग लगने से मकान जलकर राख हो गया है। मकान में रखा सारा सामान, जेवरात, नकदी, खाद्यान्न आग की भेंट चढ़ गया है। प्रभावित महिला का पति लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसा है। आग में घर और सामान जलने से यह परिवार गंभीर संकट में फंस गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रिखाडी के धुरकोट तोक में दुर्गा देवी पत्नी गणेश राम के आवासीय मकान में सोमवार अपरान्ह में अज्ञात कारणों से आग लग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी मकान जल चुका था। घर में रखा सारा सामान, बर्तन, जेवर, नकदी और खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई। दुर्गा देवी के पति लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे है। उनके 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रभावित परिवार ने गांव में दूसरे के मकान में शरण ले रखी है। सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। जिपं अध्यक्ष ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू से वार्ता कर घटना की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार को फोन कर प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि शासन से प्रभावित परिवार को मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान बलवीर सिंह टाकुली, जगत सिंह टाकुली, सरपंच चंचल राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed