{"_id":"584c4ce14f1c1b1375449410","slug":"honored-the-war-widows","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव सेनानियों की रैली में 17 वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव सेनानियों की रैली में 17 वीर नारियों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नाइन कुमाऊं की ओर से बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान करने को लेकर आयोजित इस रैली में कांगो ब्रिगेड के कमांडर विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि 17 वीर नारियों को सम्मानित किया, जबकि नौ निशक्त वीर सैनिकों को मोडिफाइड ऑटोस्कूटर प्रदान किए गए।
विज्ञापन
शनिवार को नुमाइशखेत में आयोजित रैली में सेना के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना। चिकित्सा शिविर, सीएसडी कैंटीन, कॅरिअर गाइडेंस काउंटर, सैनिक बोर्ड अभिलेख कार्यालय, आधार कार्ड काउंटर, मत्स्य पालन सहायता काउंटर, पशुपालन सहायता, उद्यान विभाग, कृषि आदि विभागों के काउंटर लगाए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 616 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली में जनपद के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौरव सेनानियों ने प्रतिभाग किया। रैली में नाइन कुमाऊं के कमान अधिकारी सेना मेडल प्राप्त कर्नल पी रोमेश सहित प्रशासन की ओर से एडीएम एसएस जंगपांगी और नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल भी गौरव सेनानियों के लिए आयोजित शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन