फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hill came under the fallen stone dead scribe

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मुंशी की मौत

Fri, 29 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन

 निर्माणाधीन कपकोट कर्मी सड़क में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सड़क का काम करा रहे मुंशी की मृत्यु हो गई। इन दिनों कपकोट कर्मी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क निर्माण पर लगे ठेकेदार का मुंशी विजय सिंह बोरा (53) पुत्र नैन सिंह निवासी सितोली थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ मजदूरों को काम बताकर सड़क के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर सीधे मुंशी के सिर पर लगा। जिसे वह धड़ाम से जमीन में गिर गया। अचेतावस्था में साथी लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई आरएस मेहरा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed