{"_id":"5bf04f17bdec2269685b1496","slug":"hiking-footprint-celebrating-150th-birth-anniversary-of-father-of-the-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
गांधी जी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों ने शहीद स्मारक चनौदा में सर्वधर्म सभा आयोजित की। इस मौके पर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद चनौदा से अनाशक्ति आश्रम कौसानी तक 13 किमी पैदल पदयात्रा निकाली। जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत अनाशक्ति आश्रम, गांधी सेवा निधि, महिला समूह, लक्ष्मी आश्रम कौसानी, महिला मंगल दलों के सदस्यों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग शहीद स्मारक चनौदा में एकत्रित हुए। यहां पर सर्व धर्मसभा आयोजित कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कौसानी अनाशक्ति आश्रम तक पदयात्रा निकाली गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने देश की आजादी में महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने राष्ट्रपिता के सपनों का भारत बनाने में सभी से सहयोग की अपील की। राष्ट्रपति पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी बसंती बहन के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, गांधी आश्रम के मंत्री सोबन सिंह बिष्ट, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर नयाल, प्रमोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, भूपाल मेहरा, कुशाल राम, बीना जोशी, पुष्पा बोरा, महेश पांडे, बबलू अल्मियां, राजेंद्र बोरा, दिनेश नेगी, माया वर्मा, राजेंद्र राणा, कुशाल, राइंका कौसानी, डौनी, सरस्वती शिशु मंदिर कौसानी के एनसीसी कैडिटों आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
इंटर कालेज चनौदा के विद्यार्थी नहीं हुए शामिल
सोमेश्वर। महात्मा गांधी इंटर कालेज चनौदा के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा में भाग नहीं लिया। अभिभावकों का कहना है कि पूर्व में विद्यालय के पांच कक्ष तोड़ दिए गए। नए भवन बनाने के लिए सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन अब तक भवन नहीं बना है। स्थानाभाव के कारण बच्चों को दिक्कतें हो रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि पिछले साल शहीद दिवस पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने 15 लाख विद्यालय भवन के लिए देने की घोषणा की थी, यह पैसा भी विद्यालय को अब तक नहीं मिला है।