{"_id":"684f06de6cc4ccd4d60c7fbe","slug":"heavy-rain-from-night-to-morning-traffic-disrupted-on-two-roads-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116399-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रात से सुबह तक झमाझम बारिश, दो सड़कों पर बाधित हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रात से सुबह तक झमाझम बारिश, दो सड़कों पर बाधित हुआ यातायात
Sun, 15 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क में आया मलबा। स्रोत- आपदा प्रबंधन
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। भारी बारिश से जिले की दो सड़कों पर बाधित यातायात रहा। कांडा और दुगनाकुरी क्षेत्रों के 85 गांवों की बिजली गुल होने से 40 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार की देर रात बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इसी दौरान विजयपुर में 33 केवी लाइन में बिजली गिरने से दो तहसील क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। कांडा के विजयपुर, कमेड़ीदेवी से लेकर दुगनाकुरी के बनलेख, रीमा क्षेत्र के सभी गांव अंधेरे में डूब गए। रविवार की सुबह लोगों को बिजली नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा दिन बीतने के बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
बिजली गुल होने से लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। लघु उद्योग चलाने वाले, व्यापारियों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि बिजली गिरने से लाइन को काफी नुकसान हुआ है। सात पिन इंसुलेटर बदल दिए गए हैं। टीम लाइन की जांच कर रही है। जल्द आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। भारी बारिश के दौरान बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर कभड़ भ्योल, ओलिंग और हरसीला के समीप भूस्खलन होने से यातायात बाधित रहा। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर भी गांसू के समीप मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इनसेट
कपकोट में 53 मिमी बरसे मेघ
बागेश्वर। रविवार की सुबह आठ बजे तक कपकोट में सबसे अधिक 53.20 मिमी, बागेश्वर में 16 और गरुड़ में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश होने से सरयू नदी का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़कर 865.50 मीटर हो गया। हालांकि गोमती नदी का जलस्तर 862.20 मीटर पर ही रहा।
इनसेट
मंडलसेरा में दूषित पानी की सप्लाई
बागेश्वर। सरयू नदी का पानी दूषित हाने के कारण मंडलसेरा में ग्रेविटी पेयजल योजना से गंदे पानी की आपूर्ति हुई। लोगों ने प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाया। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि गंदा पानी आने की सूचना मिलने के बाद सप्लाई रोक दी गई थी।
कोट
भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। कपकोट और कर्मी सड़क पर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मानसून काल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। - शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी