फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy damage to fruits and vegetables due to hailstorm

Bageshwar News: ओलावृष्टि से फल और सब्जी को भारी नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage to fruits and vegetables due to hailstorm
बागेश्वर/कांडा। शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से जौलकांडे और कांडा क्षेत्र में फल और सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के अनुसार फिलहाल गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। जिले में दलहनी फसलें कट चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को जौलकांडे, शीशाखानी, बोरगांव और लेटी के साथ ही कांडा क्षेत्र में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई थी। ओलावृष्टि से आड़ू, खुमानी, पुलम आदि फलों के पेड़ों पर लगे फूल झड़ गए हैं। इससे फलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। मार्च की शुरुआत में उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। बिचला दानपुर के शामा, लीती और रातिर के साथ ही मल्ला दानपुर के कर्मी और कांडा क्षेत्र में भी मार्च की शुरूआत में ओलावृष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि दलहन की फसल कट चुकी है। गेहूं की फसल को ओलावृष्टि से फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह के अनुसार ओलावृष्टि से कहीं-कहीं सब्जी के पौधों के साथ ही फलों के पेड़ पर लगे फूलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी वाले इलाके अब तक ओलावृष्टि से महफूज
बागेश्वर। घाटी वाले इलाके अब तक ओलावृष्टि से बचे हुए हैं। इस बार आम के पेड़ बौरों से लदे हुए हैं। घाटी वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो आम की फसल को भी व्यापक नुकसान होगा। जिले में करीब तीन सौ मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है। पिछले साल आम में कम फल था। इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed