{"_id":"68a6112abdfb8c14980b7542","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117943-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीएमओ कार्यालय में अटैच बालरोग विशेषज्ञ अब कपकोट में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीएमओ कार्यालय में अटैच बालरोग विशेषज्ञ अब कपकोट में देंगे सेवाएं
Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बीते चार अगस्त से सीएमओ कार्यालय में अटैच बालरोग विशेषज्ञ को स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी कपकोट में तैनात कर दिया है। सीएचसी कपकोट में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल में तैनाती दी है। जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित के सीएमओ कार्यालय अटैच होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतें हो रहीं हैं।
जिला अस्पताल में अपने बच्चों को उपचार के लिए लाने वाले परिजनों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था। इस दौरान अमर उजाला ने परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कपकोट सीएचसी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष धारीवाल को जिला अस्पताल में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सीएमओ कार्यालय अटैच बाल रोग विशेषज्ञ अब कपकोट सीएचसी में तैनात रहेंगे। संवाद