फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health news in district.

Bageshwar News: 108 में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव

Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
बागेश्वर। कपकोट के पाेथिंग में 108 वाहन में गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पोथिंग निवासी मुस्कान पत्नी प्रकाश को प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने 108 को सूचना दी। चालक राजेंद्र शाही वाहन लेकर मौके पर गए। आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी और परिजन गर्भवती को साथ लेकर एंबुलेंस में सीएचसी कपकोट के लिए रवाना हुए। गांव से कुछ ही दूरी पर महिला की प्रसव पीढ़ा बढ़ गई। ईएमटी त्रिवेंद्र ने महिला का प्रसव कराने की तैयारी की। उन्होंने आशा की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। 108 के जिला प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि अस्पताल लाने तक परेशानी बढ़ सकती थी। ईएमटी ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को बेटा हुआ है। यह दंपती की तीसरी संतान है। वर्तमान में बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed