{"_id":"67eecaed7289bda950019913","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114560-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अस्पताल में बढ़ रहे मरीज, चिकित्सकों के कई पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अस्पताल में बढ़ रहे मरीज, चिकित्सकों के कई पद रिक्त
Thu, 03 Apr 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ गई हैं। वायरल, सर्दी-जुकाम, पेट संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सीएचसी बैजनाथ में चिकित्सकों की कमी होने के कारण व्यवस्था के तौर पर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
बृहस्पतिवार को सीएचसी में ओपीडी के दौरान 108 लोगों की जांच की गई। अस्पताल में फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे चिकित्सकों के अहम पद रिक्त पड़े हैं। व्यवस्था के तौर पर मरीजों को सप्ताह के तीन दिन सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा दी जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराने के लिए लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र के साथ ग्वालदम, देवाल के मरीज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल पर निर्भर हैं। एंबुलेंस पार्क करने के लिए भी अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए निदेशालय की ओर से बैठक आयोजित की जा रही है। चिकित्सकों की कमी जल्द दूर की जाएगी। संवाद