{"_id":"67eecb0fc11a5ecdc70a91be","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114551-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में सभी बेड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में सभी बेड फुल
Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक बार फिर भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल के सभी बेड रोगियों भर गए हैं। वायरल फीवर से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जनरल वार्ड और ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।
बदलते मौसम के बीच लोग वायरल बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी 432 पहुंच गई। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के 43 बेड के मरीजों से भर गए हैं। ऐसे में गैलरी में पांच अतिरिक्त बेड लगाकर रोगियों को भर्ती किया गया है।
आईसीयू और एचडीयू के सभी बेड फुल हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रॉमा सेंटर में चार मरीज भर्ती किए गए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में से 27 मरीज वायरल फीवर से ग्रसित हैं। ट्रॉमा सेंटर, जनरल वार्ड, आईसीयू, एचडीयू में नर्सिंग स्टॉफ ड्यूटी दे रहा है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों के लिए अस्पताल में उचित इंतजाम किए गए हैं। - डॉ. एसपी त्रिपाठी, सीएमएस
जिला अस्पताल में उमड़ी रोगियों की भीड़
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी 430 के पार पहुंच गई। अस्पताल में सुबह से ही रोगी पहुंचने लगे थे। फिजिशियन, ईएनटी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रोगियों की भीड़ लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से बीमारियां बढ़ रही हैं। बदलते मौसम में बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला अस्पताल में 79 बैड हैं और 26 मरीज भर्ती हैं।
अस्पताल में बढ़ रहे मरीज, चिकित्सकों के कई पद रिक्त
गरुड़(बागेश्वर)। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में ओपीडी के दौरान 108 लोगों की जांच की गई।
सीएचसी बैजनाथ में फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे चिकित्सकों के अहम पद रिक्त पड़े हैं। व्यवस्था के तौर पर मरीजों को सप्ताह के तीन दिन सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा दी जा रही है।
क्षेत्र के साथ ही ग्वालदम और देवाल के लोग भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। सुविधाओं के अभाव में लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। एंबुलेंस पार्क करने के लिए भी अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
15 अप्रैल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए निदेशालय की ओर से बैठक आयोजित की जा रही है। चिकित्सकों की कमी जल्द दूर की जाएगी। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ