{"_id":"67e9860d54b878210d02e7a9","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114444-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वायरल फीवर के मरीजों से भरा रहा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वायरल फीवर के मरीजों से भरा रहा जिला अस्पताल
Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
रविवार को अस्पताल में 60 मरीज भर्ती थे। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के 43 बेड में से 34 बेड में मरीज भर्ती किए गए हैं। गैलरी में लगाए अतिरिक्त बेड में पांच मरीज, आईसीयू के छह बेड और एचडीयू के आठ बेड में मरीज भर्ती हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी देखने के लिए मिली। भूतल के दो कक्षों में वायरल फीवर से ग्रसित सात मरीजों को भर्ती किया। पहली मंजिल के सभी बेड खाली हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में अधिकतर लोग वायरल फीवर से ग्रसित हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से ट्रॉमा सेंटर में भी मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं। आईसीयू और एचडीयू वार्ड भी इन दिनों मरीजों से भरे हैं।
सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रहीं है। भर्ती करने के लिए व्यवस्था की गई है। संवाद