{"_id":"67e83271175b4b4219016b3e","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114415-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वायरल फीवर के मरीजों से भरे जिला अस्पताल के बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वायरल फीवर के मरीजों से भरे जिला अस्पताल के बेड
Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। बुखार, पेट दर्द आदि के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने से ट्रॉमा सेंटर में 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। शनिवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 48 और ट्राॅमा सेंटर में 16 मरीज भर्ती पाए गए।
ट्रॉमा सेंटर में भूतल के दाे कक्षों में आठ बेड लगाए गए हैं जिनमें सात मरीज भर्ती किए गए हैं। पहली मंजिल के दो कक्षों में लगे नौ बेड में नौ मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका से गैलरी में भी तीन बेड लगाए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर निगरानी बनाने, दवाएं, इंजेक्शन आदि लगाने के लिए केवल एक नर्सिंग अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल परिसर में जनरल वार्ड में 43 मरीज भर्ती किए गए हैं। गैलरी में लगे अतिरिक्त बेड पर पांच मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में पांच और एचडीयू में सात मरीज भर्ती किए हैं। जनरल वार्ड के मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक समय में केवल दो नर्सिंग अधिकारी ड्यूटी कर रही हैं।
सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जनरल वार्ड, ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।