फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hapur arrived home from a date four minor

हापुड़ पहुंच गए घर से घूमने निकले चार नाबालिग

Tue, 19 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 19 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hapur arrived home from a date four minor
नाबालिग बच्चे - फोटो : अमर उजाला

 घर से घूमने के लिए गरुड़ के चार नाबालिग छात्र हापुड़ पहुंच गए। हापुड़ पुलिस ने पूछताछ के बाद पुलिस मोबाइल एप के जरिए बच्चों के बारे में बागेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस से बच्चों के हापुड़ में होने की जानकारी मिलने से परिजन सकते में आ गए। पुलिस के अनुसार यह बच्चे इससे पहले भी बिना बताए कई बार घर से घूमने जा चुके हैं।

विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ के टीट बाजार निवासी सूरज सिंह (13), पदम सिंह (10), मनोज सिंह (13) और कपिल सिंह (17) चार दिन पूर्व बिना बताए घर से चले गए। परिजनों की ओर से इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। मंगलवार को बागेश्वर पुलिस के पास पुलिस मोबाइल एप के जरिए इन चार बच्चों के हापुड़ में मिलने की सूचना आई। एप से पुलिस के पास चारों बच्चों की तस्वीर भी भेजी गई थी।
विज्ञापन


इस सूचना के मिलने के बाद बैजनाथ पुलिस ने बच्चों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। बैजनाथ पुलिस के अनुसार यह बच्चे अक्सर बिना बताए घर से घूमने चले जाते थे। एक दो दिन में लौट आने की संभावना से ही परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। बैजनाथ पुलिस बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हापुड़ से यहां लाने की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed