{"_id":"5841b1514f1c1b626bde6d35","slug":"guruji-dominated-village-fled-to-mtena","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी बहुल गांव मटेना में पलायन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी बहुल गांव मटेना में पलायन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
मस्ती की पाठशाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सुविधा नसीब न होने की बात हर एक की जुबां पर रहता है लेकिन मटेना जिले का पहला गांव है, जहां के 43 शिक्षक सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यहीं नहीं गांव के शिक्षक का खेतीबाड़ी से आज भी बेहद लगाव है। इस गांव की खासियत है कि गांव से पलायन कतई नहीं है।
मटेना गांव ब्लॉक मुख्यालय से मात्र डेढ़ किमी दूरी पर है। गांव की अधिकांश कृषि भूमि सिंचित है। गांव की आबादी वर्तमान में 750 के करीब है। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि गांव में शिक्षा का शुरू से अच्छा माहौल है। गांव का हर व्यक्ति साक्षर है। गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीश चंद्र मिश्रा की दो बेटियां पीसीएस हैं। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी का कहना है कि गांव का हर तीसरे परिवार से एक शिक्षक है। पढ़ाने के साथ ही हर शिक्षक, उसके परिवार के सदस्य खेती से भी खासी आय अर्जित करते हैं। यातायात, स्वास्थ्य सुविधा न होने के बावजूद गांव से पलायन कतई नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में नेक कार्य करने पर गांव के शिक्षक गिरीश चंद्र जोशी राज्यपाल, जूनियर हाईस्कूल मटेना के प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा राष्ट्रपति, शैलेश मटियानी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक वर्मा, उनके स्कूल के शिक्षक स्कूल में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। शिक्षक वर्मा रविवार के दिन भी स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। मटेना गांव निवासी गेस्ट टीचर मनोज खोलिया ने बताया कि गांव की युवा पीढ़ी भी आज भी पलायन से नफरत करती है। गांव के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि गांव को मेरे प्रधानी कार्यकाल में केंद्र सरकार ने निर्मल भारत पुरस्कार भी दिया था।
विज्ञापन
मटेना गांव के गुरुजी का कार्य भी नेक : डीईओ
गरुड़ (बागेश्वर)। डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत का कहना है कि मटेना गांव के अधिकतर स्कूलों में तैनात शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नेक काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मटेना के गांव में का शिक्षा का माहौल अच्छा है।
विज्ञापन