फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Grand parade held in police line on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुई भव्य परेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Grand parade held in police line on Republic Day
बागेश्वर में परेड की सलामी लेतीं मंत्री रेखा आर्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 72वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने स्वाधीनता सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ध्वजारोहण कर एसपी अमित श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने किया। मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी वर्गों के हित में संविधान का निर्माण किया। जिसमें न केवल राज्य बल्कि नागरिकों और व्यक्तियों के अधिकार और कर्तव्यों का उल्लेख है। उन्होंने बेहतर लिंगानुपात के लिए जिले के लोगों को बधाई दी। पुलिस जवानों की मांग पर मंत्री ने पुलिस लाइन में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा की। डीएम विनीत कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिव लाल वर्मा की पत्नी नंदी वर्मा, सेनानी राम दत्त जोशी की पत्नी गोविंदी देवी और सेनानी गोविंद सिंह नेगी की पत्नी पार्वती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से प्राप्त पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, संचालन प्रवक्ता दीप जोशी आदि थे। उधर, कपकोट के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय ने अपनी माता मालती देवी और पिता नंदा बल्लभ उपाध्याय की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को नकद धनराशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हुए सम्मानित
बागेश्वर। गणतंत्र दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए विशाखा को दस हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में बेहतर काम के लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ. राजेंद्र गुंज्याल, एई संतोष कुमार लोहनी, कर्मचारी गोविंद बल्लभ पांडे, भुवन तिवारी, संतोश कुमार जोशी, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या, एसआई निधि शर्मा, कुंदन सिंह रौतेला, मीना रावत, वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविंद सिंह भंडारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, छानी की ग्राम प्रधान पूजा नेगी और प्रधान कर्मी कौशल्या देवी भी सम्मानित हुए।

बागेश्वर में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed